डिहाइड्रेशन क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 10:20

डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) क्या है?

डिहाइड्रेशन तब होता है जब हम जितना तरल पदार्थ लेते हैं, उससे अधिक तरल पदार्थ हमारे शरीर से बाहर निकल जाता है।
जब हमारे शरीर में पानी की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है, तो यह शरीर में खनिजों (नमक और चीनी) के संतुलन को गड़बड़ कर देता है। इसके कारण शरीर का कार्य प्रभावित होता है।
एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर में दो तिहाई से अधिक पानी होता है। यह जोड़ों और आंखों को चिकनाहट प्रदान करता है, पाचन में सहायता करता है, अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है।
डिहाइड्रेशन के कुछ शुरुआती लक्षण इस प्रकार हैं:

प्यास लगना
और चक्कर आना
तीक्ष्ण गंध के साथ गहरे रंग का पेशाब होना
सामान्य से कम बार पेशाब आना

किसी बच्चे को डिहाइड्रेशन हो सकता है अगर :

सिर का तालु अंदर धंसा (fontanelle) हुआ हो
रोते समय आंसू न निकलना या कम निकलना
नैपकिन कम गीला होना
सुस्ती महसूस करना

थोड़ी मात्रा में तरल पदार्थ निकलने पर भी शरीर प्रभावित होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info